दिनदहाड़े चाकूबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, चार युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम, तीन गिरफ्त में एक फरार

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस ने चाकूबाज सोहदो को 24 घंटे के अंदर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

गत 19 जून को चाका वार्ड क्रमांक 4 निवासी 22 वर्षीय मंगल बर्मन पिता अनिल बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जून की दोपहर करीब 4 बजे वह पहरुआ मण्डी में पप्पू बजाज की ऑफिस के अन्दर था तभी चार लड़के मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से आये और  सभी ने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच  एक लड़के ने जाँघ में चाकू मारकर हमला कर दिया। दुबारा पेट में चाकू मारा जिसे रोकने पर हाथ की अंगुलियों में भी चोट आयी। विवेचना के दौरान आरोपी सचिन सेन पिता संतोष सेन उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रानगर थाना कुठला जिला कटनी एवं दो नाबालिग बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। सभी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। तथा दो नाबालिग बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से बाल संपेक्षण गृह जबलपुर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी सचिन सेन पिता संतोष सेन उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्नानगर थाना कुठला जिला कटनी जिसके विरुद्ध पूर्व से 5 अपराध पंजीबद्ध हैं, एवं दो नाबालिग बालक, मामले का एक अन्य नाम जद आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना में प्रयुक्त दोनों दो पहिया वाहन भी जप्त किए गए हैं।

कार्रवाई निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरभ सोनी, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आरक्षक बालकृष्ण तिवारी, शिशिर पाण्डेय, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *