चाँदमारी के पास से महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार,  माधवनगर पुलिस ने की कार्यवाही

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक।अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती नेहा पच्चीसिया नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में अवैध गांजा तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही में माधवनगर पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि 16 जून 25 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान  शमशान घाट के पास चाँदमारी में एक महिला पुलिस को देख कर घबरा गई। महिला हाथ में एक पीले रंग का थैला लिये थी, जिसको छिपाने का प्रयास करने लगी। पकड़ी गई 45 वर्षीय महिला थाना माधवनगर क्षेत्र की निवासी है।  थैले को चेक करने पर उसमें अवैध रूप से 1 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 14000/- रूपये का रखे हुए मिला। विधिवत कार्यवाही कर महिला से गांजा जप्त किया गया। आरोपिया को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक अभिषेक चौबे के कुशल नेतृत्व में उन नि.  दीपू सिंह कुशवाहा, सउनि. राजेश बागरी, सउनि. वैजंती सिंह, आर. राघवेन्द्र सिंह, आर. लोकेन्द्र सिंह, आर. उमाकांत तिवारी, म.आर. नीलम केशरवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *