बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, बोरी में लेकर जा रही थी गांजा

Oplus_0

बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, बोरी में लेकर जा रही थी गांजा

Oplus_131072

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश स्तर पर अवैध गांजा तस्करी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। इसी दौरान 15 जून 2025 को सउनि. रामनाथ साकेत स्टाफ के साथ इलाका भ्रमण के दौरान ग्राम कांटी मोड़ के पास एक महिला ग्राम कांटी थाना बड़वारा जिला कटनी के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 1.964 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 40,000/- रूपये कीमत का जप्त किया गया। उक्त महिला के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपिया को माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, प्र. आर. पवनराज, महिला आर. पूजा त्यागी, प्रआर. बृजलाल प्रजापति, आर. गौरीशंकर राजपूत, आर. शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात की दिशा में निगम प्रशासन का एक और प्रभावी कदम, जिला न्यायालय क्षेत्र से प्रारंभ हुआ रोड मार्किंग कार्य, सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को मिलेगा बढ़ावा