जयप्रकाश वार्ड को महापौर ने दी सड़क डामरीकरण की सौगात, अग्रहरी गली एवं साईं मंदिर गली में 11.69 लाख रुपए की लागत से होगा कार्य, महापौर ने रखी विकास कार्य की नींव

Oplus_131072

कटनी। नगर निगम  द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में शुक्रवार को नागर को एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। जयप्रकाश वार्ड के अंतर्गत साजन सचदेवा, अग्रहरी गली एवं साईं मंदिर के पास 11.69 लाख रुपए की लागत से कराए जाने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य एवं निगम पार्षदों एवं स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में आदर्श कालोनी स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुआ। भूमिपूजन के दौरान लोकप्रिय लता सिस्टर, विद्या वर्मा, मुन्ना लाल पटेल एवं सुरेश पाठक ने महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर  निर्माण कार्य की नींव रखी। उल्लेखनीय है कि डामरीकरण कार्य के पूर्ण होने से नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, श्रीमती बीना बनर्जी, पार्षद उमेन्द्र अहिरवार, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी, कमलेश चौधरी, विजय डब्बू रजक की विशिष्ट मौजूदगी रही।

डामरीकरण कार्य से नागरिकों को मिलेगा लाभ

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि जनता जनार्दन की सेवा के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि डामरीकरण कार्य की स्वीकृति और शीघ्र क्रियान्वयन में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी मेंबर सुभाष साहू की विशेष भूमिका रही है।

विकास की दिशा में ठोस कदम

महापौर श्रीमति सूरी ने कहा कि वार्ड के नागरिकों द्वारा अग्रहरी गली एवं साईं मंदिर के पास लंबे समय से अच्छी सड़कों की मांग की जा रही थी। इस कार्य के पूरा होने से स्थानीय जनजीवन बेहतर और सुगम होने के साथ क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्य जारी रहेंगे।

विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कमी: महापौर

महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के विकास कार्यों की गति में किसी भी तरह से कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर निगम द्वारा नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के लिए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे है। आगामी दिनों में नगर के अन्य वार्डों में सड़कें, नाली, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक शिवम शर्मा, दीपू कटारिया, मुकेश राय, मुकेश राजपूत, अरुण मिश्र, राजवीर सिंह, विजय मिश्रा,शरद झाड़े, आशीष मुखर्जी, रामस्वरूप वर्मा, राकेश सिन्नरकर, राजा साहू, मातृ शक्ति श्रीमति रीना मुखर्जी, पम्मी वाधवा, आरती खेलकर, बबीता राजपूत, ज्योति पाठक, गायत्री वर्मा, तृप्ति अग्रवाल, शोभा पाठक सहित अन्य महिलाओं की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *