हेमू कालाणी वार्ड बंगला लाइन में 19 लाख की लागत से होगा नाली निर्माण, महापौर श्रीमती सूरी की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन

Oplus_131072

कटनी। नगर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के हेमू कालाणी वार्ड में पीएम दाल मिल के पीछे लगभग 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य सुमन राजू माखीजा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान बंगला लाइन का जनसमूह इस महत्वपूर्ण निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम का साक्षी बना।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, उमेन्द्र ओमी अहिरवार विनोद लाला यादव सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक पूर्व भाजपा अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, अश्वनी पांडेय, मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल की मौजूदगी रही।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की मांगों एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रत्येक वार्डों में  समुचित विकास किये जाने की बात कही। महापौर श्रीमती सूरी नें कहा कि लक्ष्मी साईकिल मार्ट से अंदर कुलिया में रोड़ के दौनों ओर नाली निर्माण होनें से वर्षा के दौरान मार्ग में पानी भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी तथा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी सुचारू रहेगी। वहीं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुमन राजू माखीजा द्वारा वार्ड के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात प्रदान कर काफी लंबे समय से पानी भराव की समस्या का निराकरण किये जाने पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का पुष्पहार से स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक हीरा पोपटानी, अजीत रिझवानी, अनमोल मंगवानी,घनश्याम आहूजा, पुष्पा नारंग, मीना राजवानी, ओमप्रकाश मगवानी अशोक रंगवानी, दीपक रस्तानी, अंजू जैसवानी, ज्योति नागवानी, प्राची अगवानी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, नगर निगम उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *