नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करानें निगम प्रशासन का एक और महत्वपूर्ण कदम, विभिन्न वार्डो में 2.45 करोड़ की लागत से कराये जाएंगे विभिन्न विकास कार्य

Oplus_131072

कटनी। शासन से प्राप्त अनुदान के माध्यम से नागरिकों को मूलभूत सुविधांए सहित अधोसंरचा विकास कार्य मुहैया कराकर नगर का एकरूपता के साथ विकास किये जानें हेतु नगर निगम प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को दृष्टित रखते हुए नगर में विकास कार्यो का सिलसिला अनवरत जारी है। जिसके तहत नगर के विभिन्न वार्डो में सामुदायिक भवन, सुगम आवागमन हेतु सड़क तथा सुचारू जलनिकासी की व्यवस्था हेतु नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यो हेतु 2 करोड़ 45 लाख 16 हजार 565 रूपये की लागत से केन्द्रीयकृत प्रणाली में  पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित की गई है। उपरोक्त समस्त विकास कार्यों को पूर्ण करनें हेतु समय-सीमा भी निर्धारित की गई है।

दो नवीन सामुदायिक भवन एवं एक बाल मंदिर भवन की मिलेगी सौगात

नगर निगम द्वारा जारी निविदा अनुसार दो वार्डो को सामुदायिक भवन की सौगात प्रदान की जायेगी। जिसके तहत रघुनाथ गंज वार्ड क्रमांक 23 में 53 लाख 8 हजार 453  रुपए की लागत से सामुदायिक भवन एवं प्रसाधन का निर्माण कराया जायेगा तो वहीं राम निवास सिंह वार्ड स्थित हरिजन बस्ती में  13 लाख 90 हजार 239 रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु निविदा जारी की गई है।

इसके अतिरिक्त जारी निविदा के अनुसार बाबा नारायण शाह वार्ड में 25 लाख 37 हजार 186 रुपये की लागत से रोहरा बाल मंदिर के भवन का नव निर्माण कराया जायेगा। वहीं जालपा देवी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में 13 लाख 30 हजार 869 रुपए की लागत से टाइल्स आदि लगाने के कार्य सहित रामनिवास सिंह वार्ड में 11 लाख 33 हजार 914 रुपए की लागत से रामलीला मैदान में रैलिंग कोटा एवं आवश्यक मरम्मत कार्य भी शामिल किया गया है।

होगा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य

नागरिकों के सुगम आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जारी निविदा में शिवाजी वार्ड में मुस्लिम कब्रिस्तान से दुर्गेश कुशवाहा के घर तक 15 लाख 17 हजार 460 रूपये की लागत से नवीन आर.सी.सी रोड निर्माण तथा वीर सावरकर वार्ड में संतोषी माता मंदिर से संजू बंगाली के निवास तक 14 लाख 38 हजार 427 लाख रूपये की लागत से सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य भी शामिल किया गया है।

यहां होंगे नाली निर्माण

विभिन्न वार्डो में  सुगमता से जल निकासी की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर के विभिन्न चार वार्डो में  नाली निर्माण कार्य हेतु 86 लाख 12 हजार 518 रूपये  की निविदाएं आमंत्रित की गई है। इन वार्डो में  इंदिरा गांधी वार्ड में अजय मलिक के घर से शैलेंद्र पांडेय के घर तक, पंडित दीनदयाल वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में, विवेकानंद वार्ड स्थित साउथ स्टेशन के पास से गोस्वामी जी के घर तक एवं पूर्व पार्षद के घर के सामने से मेन रोड तक दोनों ओर सहित विश्राम बाबा वार्ड में झिंझरी पशु चिकित्सालय से गैस गोदाम मार्ग में  सी.सी नाली का निर्माण कराया जायेगा। वहीं जय प्रकाश वार्ड में 12 लाख 47 हजार 499 रुपये की लागत से नाला रिपेयरिंग वाल का निर्माण कराये जाने का कार्य जारी निविदा में शामिल है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *