जलनिकासी व्यवस्था के लिए महापौर नें किया राष्ट्रीय स्कूल के पास निर्मित रोड क्रास ड्रेन का निरीक्षण, बस्ती में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु चेंबर एवं नालों की तल्ली से सफाई करानें दी हिदायत

Oplus_131072

कटनी। जगन्नाथ चैक से राष्ट्रीय स्कूल मार्ग में अतिवर्षा के दौरान जल भराव की समस्या के निराकरण हेतु स्थल पर निर्मित कराये जा रहे रोड क्रास ड्रेन का निरीक्षण सोमवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा किया जाकर कार्य में गति लानें एवं आसपास के मिलनें वाले नालों तथा चेंबर की तल्ली से सफाई करानें की हिदायत निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को दी। महापौर श्रीमती सूरी नें दो टूक शब्दों में कहा कि नाले-नालियों की सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के प्रभारी सदस्य सुभाष शिब्बू साहू डाॅ रमेश सोनी, गोविंद चावला, सुरेन्द्र गुप्ता बीना संजू बैनर्जी, गोविंद चावला, पार्षद श्रीमती शीला सोनी, शकुंतला सोनी, उमेन्द्र अहिरवार ओमी, पूर्व पार्षद कमलेश चैधरी, सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की विशिष्ट मौजूदगी रही।

चेंबर की करायें सफाई

महापौर श्रीमती सूरी द्वारा निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्कूल के सामनें स्थित बस्ती के लोगों द्वारा बताया कि बस्ती से से होकर गुजरनें वाले नाले नाले में निर्मित चेंबर की सफाई ठीक तरह से न होनें के कारण अतिवर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति का सामना बस्ती के लोगों को करना पडता है। जिस पर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा चेंबर से हो रही वर्तमान जल निकासी का निरीक्षण करते हुए सुगम जल निकासी की व्यवस्था हेतु चेंबर तथा बस्ती से मिलनें वाले अन्य आसपास के नालों की भी वर्षा पूर्व तल्ली से सफाई कराने के निर्देश दिए। ताकि अतिवर्षा के दौरान मार्ग में जलभराव की समस्या उतपन्न न हो सके।

अलग करें जलापूर्ति की पाईप लाईन

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्कूल मार्ग में अशोक चैदहा के मकान के सामने स्थित नाले से जलापूर्ति के लिए नाले में झूल रहीं पाईपलाईनों के माध्यम से कचरा एकत्रित होनें की संभावना एवं शुद्ध जलापूर्ति को दृष्टिगत रखते हुए पाइपलाइनों को व्यवस्थित करानें के निर्देश जल प्रदाय विभाग के अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारियों प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय, मृदुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह, क्षेत्रीय दरोगा सहित स्थानीय व्यवसाईयों एवं रहवासियों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *