पत्रकारों के आंदोलन को मिली बड़ी कामयाबी, पत्रकारों से अभद्रता करने वाले डीएसपी एवं महिला थाना प्रभारी हटाये गए, मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

Oplus_131072

कटनी। न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकारों से अभद्र व्यवहार करने को लेकर कटनी में पत्रकारों के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर बताया कि कुछ दिन पहले जिला कटनी में हुए घटनाक्रम के फलस्वरूप मैंने दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जांच उपरांत DSP AJK कटनी प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला थाना प्रभारी कटनी श्रीमती मंजू शर्मा को DGP ने उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में प्रशासनिक दृष्टि से संबद्ध किया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलन में है।

बता दें कि 31 मई को हुए घटनाक्रम के बाद पत्रकार डीएसपी प्रभात शुक्ला सहित अभद्रता करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलित थे। क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने आश्वासन दिया था कि दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पत्रकारों ने विधायक संदीप जायसवाल को भी ज्ञापन दिया था। मुख्यमंत्री को भी पत्रकारों ने अवगत कराया। उक्त कार्यवाही से विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *