सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा भतीजी की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला, विजयराघवगढ़ के ग्राम बंजारी के समीप हुईं घटना

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा भतीजी की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला, विजयराघवगढ़ के ग्राम बंजारी के समीप हुईं घटना

Oplus_131072

कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार 9 जून की सुबह ग्राम बंजारी के समीप विजयराघवगढ़ बरही मार्ग पर बाइक सवार चाचा भतीजी को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। घटना इतनी भयावह थी की चाचा भतीजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद विजयराघवगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम हरैया निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र सिंह मुन्ना सिंह अपनी भतीजी को साथ लेकर बाइक से बरही जाने को निकले थे। तड़के लगभग साढ़े चार बजे ग्राम बंजारी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजी को रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

कटनी के स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी खदान में डूबे युवक का रेस्क्यू कार्य जारी, कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, रात में भी जारी रेस्क्यू अभियान