श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर डन कॉलोनी में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर डन कॉलोनी में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

Oplus_131072

कटनी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 5 जून से स्थानीय डन कॉलोनी स्थित श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में नवग्रह देवताओं एवं शनि महाराज की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत बनारस से आए हुए विद्वान पंडित राहुल शास्त्री जी की मौजूदगी में की गई। कार्यक्रम 5 जून को बेदी निर्माण से प्रारंभ किया गया, जिसे उनके द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था, जिसे देखते ही बनता था।

तत्पश्चात 6 जून को महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सुबह बेदी पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान सत्येंद्र कुमार आरख ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। तत्पश्चात भगवान शनि देव एवं नवग्रह देवताओं की अधिवास का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें सारे कॉलोनी वासियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया तथा शहर के गणमान्य लोग परिसर में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। 6 जून को शाम 5 बजे तक अधिवास एवं देवताओं का स्नानादि, प्राण प्रतिष्ठा एवं न्यास का कार्यक्रम चलता रहा। सैय्या अधिवास के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा न्यास इत्यादि का कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी लोगों का उत्साह देखते बनता था, जिसमें शहर के कई लोग उपस्थित हुए और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। 7 जून को प्रातः 8 बजे से रुद्राभिषेक आयोजित किया गया जिसमें नवग्रह देवताओं का एवं शनि महाराज का रुद्राभिषेक कार्यक्रम 11:30 बजे तक चलता रहा, तत्पश्चात हवन कार्यक्रम में पूरे कॉलोनी वासियों ने हवन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया और योजना अनुसार कन्या भोजन के पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी जनता ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।इस तरह त्रिदिवसीय कार्यक्रम का बहुत हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों अमित नेमा, भगवत प्रसाद तंतुवाय, आनंद रजक लड्डू, आर जी गुप्ता, अंकित बिलैया, एमके सोनी, संजय डेगरे, राजीव गुप्ता, अजय ठाकुर, नितिन बिलैया, नितिन सोनी, अशोक अग्रवाल एवं मंदिर के पुजारी संयम महाराज ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमी जनता, कमेटी सदस्यो सेवादारों एवं सह योग करने वालो एवं शहर की उपस्थित जनों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post