16 लाख की लागत से राधास्वामी सत्संग भवन पहुंच मार्ग में डामरीकरण से सुगम होगा आवागमन, बड़ी सौगात मिलने पर श्रद्धालुओं में हर्ष

Oplus_131072

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महाराणा प्रताप में राधास्वामी सत्संग व्यास पहुंच मार्ग में लगभग 15.98 लाख रुपए की लागत से कराए जाने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन रविवार को पूर्ण विधान विधान एवं हर्षोल्लास पूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ।  इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी एवं राधास्वामी सत्संग भवन के सेकेट्री श्री अनिल गोविंदानी सहित निगम के पार्षदों एवं सत्संग भवन से जुड़े सिंधी समुदाय के श्रद्धालुओं के साथ कुदाली चलाकर डामरीकरण कार्य के शुभारंभ की नींव रखी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद तुलसा गुलाब बेन, सुरेन्द्र गुप्ता, डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी पूर्व पार्षद राजू माखीजा सहित काफी संख्या में सिंधी समुदाय के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

बहुप्रतिक्षित मांग पूर्ण होने पर महापौर ने दी बधाई

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन सहित खजुराहो लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा के सहयोग से नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में आज राधास्वामी सत्संग भवन पहुंच मार्ग के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन आप सभी के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसके लिए आप सभी बधाई  के  पात्र है। इस सड़क निर्माण की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। स्थल पर डामरीकरण कार्य पूर्ण हो जाने से सत्संग भवन में आनें जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

जोरदार स्वागत कर दिया धन्यवाद

कार्यक्रम के दौरान बड़ी सौगात मिलनें पर सत्संग भवन के श्रद्धालुओं द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, स्थानीय पार्षद तुलसा गुलाब बेन एवं निगम के जनप्रतिनिधियों का शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से जोरदार स्वागत किया जाकर सड़क डामरीकरण की सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

महापौर नें लिया सत्संग का पुण्यलाभ

इसके पूर्व श्रद्धालुओं को सौगात देने पहुंची महापौर श्रीमती सूरी द्वारा राधास्वामी सत्संग भवन में आयोजित हो रहे सत्संग का पुण्य लाभ परिसर में उपस्थित अन्य श्रोता श्रद्धालुओं के बीच बैठक अर्जित किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान घनश्यामदास पाहूजा, विजय चांदवानी, सुरेश लालवानी, सोनू मनवानी, राजा रंगलानी, हेमंत छावड़ा, आकाश मंगलानी, नरेश रत्नानी, राजेश जेतवानी, आयुष गोगा, इंद्रजीत नागवानी, सलिल गोगवानी सहित मातृ शक्ति श्रीमती ज्योति टोपनानी, रेनू आहूजा, रितु रंगलानी, वर्षा तख्तानी, मीनू पमनानी, कंचन छावड़ा सहित काफी संख्या में सिंधी समुदाय के भक्तों एवं नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री अश्विनी पांडये एवं निर्माण एजेंसी एस.एन. कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *