ग्राम सुनाई में उड़द की फसल के साथ लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, बिलहरी चौकी पुलिस ने गांजे के पौधे उगाने वाले आरोपी को दबोचा

Oplus_0

ग्राम सुनाई में उड़द की फसल के साथ लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, बिलहरी चौकी पुलिस ने गांजे के पौधे उगाने वाले आरोपी को दबोचा

Oplus_131072

कटनी। मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए बिलहरी चौकी पुलिस ने मूंग की फसल के साथ गांजे के पौधे उगाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने खेत से चार नग गांजे के पौधे बरामद किए है। बरामद किए गए पौधों की कीमत लगभग 20000 रुपए आंकी गई है।

आप को बता दें की पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना व  चौकी प्रभारीयो को मादक पदार्थ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया व थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिली थी कि ग्राम सुनाई में एक व्यक्ति अपने खेत में मादक पदार्थ गाजे के पेड़ लगाए हुए हैं। उक्त सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां संदेही के खेत में उड़द की फसल के साथ गांजे के पेड़ लगे हुए पाए गए। संदेही के पास से गांजे के पेड़ कीमती 17600 रुपए जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक लव कुमार उपाध्याय, आरक्षक सौरभ जैन, आरक्षक संदीप भलावी, सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post