हाट बाजार, मेलों में कर रहा था अवैध शराब का विक्रय, माधव नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Oplus_0

हाट बाजार, मेलों में कर रहा था अवैध शराब का विक्रय, माधव नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस को एक बडी सफलता मिली है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए माधवनगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि गत 7 जून को सायं ईलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सुजुकी एक्सेस स्कूटी में बोरी में भर कर एक व्यक्ति द्वारा शराब बेचनें की सूचना दी गई। सूचना पर माधवनगर पुलिस बल ने घेराबंदी कर दविश दी। जिसमे एक व्यक्ति स्कूटी नं. MP21NP3772 में प्लास्टिक की तीन बोरी में देशी शराब के पाव भरे हुए था। तलाशी लेने पर देशी मदिरा शराब रखी हुई मिली। जिससे शराब विक्रय किए जाने संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध लायसेंस नहीं प्रस्तुत कर सका। नाम पता पुछनें पर उसने अपना नाम रितिक भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी नि.हास्पिटल लाईन माधवनगर बताया। आरोपी रितिक भोजवानी के पास शराब विक्रय का दस्तावेज न होने से 350 पाव देशी प्लेन, मशाला अवैध शराब कुल 63 लीटर लगभग 35000/- रुपये की जप्त कर धारा 34(2) आब.अधि.का प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी से घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस क्र. MP21NP3772 जप्त की गई। आरोपी द्वारा यह माल कहाँ से लाया जा रहा था इस संबंध में पूछताछ हेतु आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया है। आरोपी नें पूछताछ में बताया की वह हाट मेलों में गुपचुप तरीके सें फुटकर शराब बेचता रहता है। पुलिस नें प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

माधवनगर पुलिस की इस रेड कार्यवाही में सउनि यज्ञनारायण, आर.राघवेन्द सिंह, विनोद विश्वकर्मा, अनूप सिंह, मणी सिंह आदि की प्रमुख भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post