घंटाघर मार्ग के प्रभावित 5 भू-स्वामियों को सौंपे गए क्षतिपूर्ति के चेक, भू स्वामियों ने मार्ग विकास कराये जाने पर महापौर के प्रति व्यक्त किया आभार

Oplus_131072

कटनी। जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य के साथ उक्त मार्ग का निर्माण कर नागरिकों को सुगम यातायात की व्यवस्था उपलब्ध कराने के कार्य के दौरान प्रभावित हुए 5 भू-स्वामियों को बुधवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, एवं निगम जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट मौजूदगी में उपयुक्त शैलेश गुप्ता द्वारा  16 लाख 84 हजार 512 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि के चैक वितरित किये गए।

कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य सुभाष साहू, डाॅ रमेश सोनी, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, उपयुक्त शैलेश गुप्ता, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव, अनिरुद्ध नारायण सोनी, कमलेश चौधरी सहित नगर निगम के अधिकारी लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित भू-स्वामियों की मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग पर कराये जा रहे विकास कार्य के दौरान क्षेत्रीय प्रभावित भू-स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा राशि के वितरण का कार्य निरंतर जारी है।

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें कहा कि नगर विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम होती है। आप सभी लोगों नें आगे बढ़कर निगम प्रशासन का सहयोग दिया। नगर विकास के इस महत्वपूर्ण कार्य में क्षेत्र के अन्य भू-स्वामियों का सहयोग भी नितांत आवश्यक है अतः क्षेत्र के अन्य रहवासियों को इस महत्वपूर्ण कार्य में स्वेच्छा से आगे आकर सहयोग प्रदान करनें की बात कही ताकि शीघ्र ही एकसर्वसुविधायुक्त मार्ग का निर्माण हो सके। वहीं भू-स्वामियों द्वारा भी सुविधायुक्त मार्ग का निर्माण कराये जाने पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मार्ग निर्माण होनें से सुगम यातायात के साथ ही व्यवसाय में भी सुधार होने की बात कही।

इन भू-स्वामियों को प्रदान किए गए चैक

नगर निगम कार्यालय में बुधवार को जिन भूस्वामियों को क्षतिपूर्ति राशि के चैक का वितरण किया गया उनमें सुबोध बिलैया को (7 लाख 61 हजार 979 रुपये), श्री मेघराज खूबचंदानी को (1 लाख 59 हजार 160 रुपये), अखिलेश वर्मा को (1 लाख 43 हजार 942 रुपये), तुलसीदास अग्रवाल को (3 लाख 77 हजार 903 रुपये) सहित गोपाल महेश्वरी (2 लाख 41 हजार 528 रुपये) का नाम शामिल है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *