यातायात सुधार एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम निरंतर जारी, आवागमन बाधित कर व्यवसाय करने वालों के ठेले किए गए जब्त

यातायात सुधार एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम निरंतर जारी, आवागमन बाधित कर व्यवसाय करने वालों के ठेले किए गए जब्त

Oplus_131072

कटनी। नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से मुख्य बाजार क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथ में अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के विरुद्ध मुहिम चलाकर कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है।

सुगम यातायात व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर सोमवार शाम नगर निगम एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र स्टेशन रोड मार्ग में यातायात को सुगम बनाने हेतु पैदल मार्च करते हुए अतिक्रमणकारियों पर संयुक्त कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि संयुक्त दल द्वारा सिटी कोतवाली से स्टेशन रोड मार्ग तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान सड़क किनारे फुटपाथ पर अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने  की कार्यवाही के साथ ही मुख्य मार्ग में दुकानों की निर्धारित सीमा के बाहर रखी गई सामग्री को निगम की रिमूवल गैंग द्वारा हटवाया गया। इस दौरान सुगम यातायात हेतु अतिक्रमण वाहन में संलग्न माइक सिस्टम के माध्यम से उद्घोषणा की जाकर मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने की कार्यवाही की जाकर आवागमन में बाधक बन रहे 5 ठेला संचालकों को चेतावनी देते हुए ठेलों को संयुक्त दल द्वारा जब्त करने की कार्यवाही की गई। संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस एवं अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

ग्रीष्म काल में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए निगम प्रशासन अलर्ट, निगमायुक्त के निर्देश पर फायर सेफ्टी हेतु गठित जांच दल के सदस्यों ने हॉस्पिटल, सिनेमाघर और होटल का किया औचक निरीक्षण