मूक पशुओं की प्यास बुझाने उम्मीद ग्रुप की पहल, उम्मीद ग्रुप” है जहां, उम्मीद हैं वहां, पठरा के जंगलों में कर रहे मूक पशुओं की सेवा

Oplus_131072

कटनी। उम्मीद ग्रुप एक सामाजिक सेवा से प्रेरित समूह है, जो ग्रामीण अंचल अंतर्गत ग्राम भुड़सा एवं आसपास के अन्य छोटे छोटे गांव के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से बना है। यह अपने नाम के अनुरूप निरंतर आशा और सेवा का प्रतीक बन चुका है। समूह के सदस्यों द्वारा बीते 01 सप्ताह से पठरा के जंगलों एवं अन्य स्थानों पर वन्य जीवों और मूक पशुओं के लिए जल की व्यवस्था की जा रही है।

गर्मी के इस भीषण दौर में, जब प्राकृतिक जल स्रोत सूखते जा रहे हैं, तब जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों के लिए पानी की कमी जीवन के लिए संकट बन रही है। ऐसे में “उम्मीद ग्रुप” के सदस्यों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जंगलों में पानी के पात्र रखवाए हैं और नियमित रूप से उनमें पानी भरने का कार्य किया जा रहा है।

यह पहल न केवल वन्यजीवों की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि समाज को पर्यावरण एवं पशु कल्याण के प्रति जागरूक करने वाला भी है। समूह का उद्देश्य है।जहां उम्मीद है, वहां सेवा है।

उम्मीद ग्रुप सभी समाजसेवी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस तरह की छोटी-छोटी सेवाएं कर एक बड़ा बदलाव लाने में योगदान दें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *