एक्सीलेंस स्कूल में चोरी करने वाले दो चोर रीठी पुलिस की गिरफ्त में, स्कूल से चुराया सामान छिपा रखा था घर में

Oplus_131072

कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का ताला तोड़ कर बीते दिनों चोरों ने वहां पर मौजूद समान पार कर दिया। स्कूल में चोरी के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए रीठी थाना प्रभारी ने चोर को चोरी गए समान सहित गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि विगत 28 मई 25 की रात्रि अज्ञात चोरों ने उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय कस्बा रीठी में ताला तोड़कर शासकीय डेस्कटॉप, प्रिंटर, साउंड बॉक्स, की बोर्ड, सीपीयू एवं फर्नीचर चोरी कर लिया था। चोरी की सूचना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305(a)bns का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमराव सिंह  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर सघन तलाश शुरू की गई। उक्त घटना के सम्बन्ध में हाथ लगे सुरागों के आधार पर संदेहियों ग्राम ममार थाना रीठी निवासी सचिन उर्फ सीताराम पिता लालाराम पटेल आयु 19 वर्ष एवं सोनू पिता संतोष पटेल आयु 19 वर्ष से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने 26 मई 25 को एक्सीलेंस स्कूल रीठी की मध्यरात्रि में लोहे की सब्बल से कमरो का दरवाजा तोड़कर  डेस्कटॉप, की बोर्ड, सीपीयू, साउंड बॉक्स, फर्नीचर चुराना स्वीकार किया। चोरी किया गया समान उन्होंने अपने घरों में छिपाकर रखा गया है। उक्त चोरी की गई सामग्री आरोपियों के कब्जे से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्रवाई में उप निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उप निरीक्षक आरपी रावत, स.उप.नि सुशील प्रजापति, प्रधान आरक्षक भोला गुप्ता, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, प्र.आर. ओम शुक्ला, आरक्षक शमशेर, राजेश, विजय, अमन शहंशाह, ज्ञानेंद्र, जफर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *