ताकि रक्तदान के प्रति आप हो सके जागृत, हर रोज किसी न किसी को स्वस्थ रखने कर रहे रक्तदान

Oplus_131072

कटनी। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रयासों से शायद ही कोई दिन ऐसा बितता हो जब किसी परिचित अथवा अपरिचित व्यक्ति को स्वस्थ रखने युवा रक्तदान ना कर रहे हो। सूचना मिलते ही युवा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंच जाते हैं। उनका हौसला देखकर कई लोग रक्तदान करने के प्रति प्रभावित भी होते हैं।

सोसायटी से जुड़े गौरव नागवानी एवं लक्षित सचदेवा ने बताया कि बीते दिनों में रक्तदाता कुलदीप सिंह, सतीश सोनी, अश्वनी पुरवार, राहुल पमनानी, पंकज जैन, प्रथम नागवानी, रवि शर्मा, अजय कुरील ने जरूरतमंदों को रक्तदान किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *