बिना अनुमति बोरिंग मशीन से कर रहा था बोर, बरही पुलिस एवं राजस्व ने की बोरिंग मशीन जप्त, एफआईआर दर्ज

Oplus_131072

कटनी। कलेक्टर दिलीप यादव के द्वारा कटनी जिले को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर श्री यादव द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बरही थाना क्षेत्र में बोरिंग मशीन द्वारा बिना अनुमति बोरिंग करते हुए पाई गई। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बोरिंग मशीन को जप्त कर लिया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि  29 मई को पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम डिघी में बोरिंग मशीन क्रमांक MP 19 HA 4519 के द्वारा अवैध बोरिंग करते हुए पाए जाने पर बोरिंग मशीन जप्त कर धारा 223 BNS एवं  3/9 4/9 म.प्र. पेयजल परि. अधिनियम 1986 के तहत FIR दर्ज की गई है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, सउनि दिनेश सिंह बघेल. प्र.आर. उदय पाल सिंह, आर अवधेश प्रताप सिंह, पटवारी जय प्रकाश सिंह की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *