14 वर्षीय मासूम बालिका को तलाश कर बड़वारा पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया परिवार के पास, आपरेशन मुस्कान में मिली सफलता

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक, बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाही की गई।

बड़वारा पुलिस ने वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है। थाना प्रभारी बड़वारा केके पटेल ने बताया कि 23 मई 2025 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट लेख करायी कि उसकी लड़की जिसकी उम्र करीब 14 साल है जो बिना बताये कहीं चली गयी है। फरियादिया को शंका है कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज 29 मई 2025 को अपहृता बालिका को थाना परिसर बड़वारा में दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर. पवनराज, सायबर सेल से प्रआर. प्रशांत सिंह एवं सत्येंद्र सिंह, एवं आर. बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *