बच्चों की सुरक्षा का रखें पूरा ख्याल, स्लिमनाबाद थाना प्रभारी ने स्कूल पहुंचकर की बसों की जांच, नियमों का पालन करने की दी हिदायत

Oplus_131072

कटनी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्लीमनाबाद पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में मौजूद ग्रेश मिशिन स्कूल का औचक निरीक्षण करते हुए स्कूल बसो को चेक किया।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रेश मिशिन स्कूल जाकर स्कूल की बसो को चैक किया गया। इस दौरान वाहन चालको के लायसेस, वाहनो का रजिस्टेशन, फिटनिश चैक, सीसीटीवी कैमरे, फायर स्टेगुलशन, फर्स्टेड बॉक्स, स्पीड गवर्नर चैक किये गये तथा स्कूल संचालक, चालक एवं हेल्परो को यातायात के नियमो को पालन करने की समझाइश दी गयी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *