परिषद की बैठक में भाजपा पार्षद ने दिया नगर निगम एमआईसी से इस्तीफा, वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से थे नाराज, बैठक में मेयर को सौंपा इस्तीफा

Oplus_131072

कटनी। नगर निगम परिषद की बैठक आज आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विकास के मुद्दों पर चर्चा चल ही रही थी कि इसी दौरान एमआईसी मेंबर एवं वार्ड क्रमांक 26 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के पार्षद अवकाश जायसवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया। रानी लक्ष्मी बाई वार्ड से भाजपा पार्षद अवकाश जायसवाल ने परिषद की बैठक में महापौर प्रीती संजीव सूरी को इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि उनके वार्ड में अन्य पार्षदों की अपेक्षा बहुत ही कम विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। लगातार वे वार्ड की जरूरत का हवाला देते हुए विकास कार्य कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद विकास कार्य पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने कहा की वार्ड में व्यक्तिगत कारणों से विकास कार्य नहीं होने दिया जा रहा। भाजपा सरकार होने के बाद भी वार्ड में विकास कार्य नहीं होने पर परिषद बैठक में उन्होंने नाराजगी जताई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *