स्थाई वारंटी की तलाश में वर्ष 2020 से भटक रही थी पुलिस, सलैया चौकी पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। वारंटियों की घर पकड़ के लिए इन दिनों पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलैया चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह, थाना प्रभारी रीठी राखी पांडे के नेतृत्व में सलैया चौकी प्रभारी एवं उनकी टीम ने वर्ष 2020 से फरार स्थाई वारंटी लखनलाल चक्रवर्ती पिता विश्राम चक्रवर्ती निवासी बड़गांव को आज गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सलैया विनोद पांडे ने बताया कि उक्त फरार वारंटी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भागता फिर रहा था। आरोपी को पकड़ने के बाद माननीय न्यायालय पेश किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *