ताकि रक्तदान के प्रति आप हो सके जागृत, कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रयास हो रहे सफल

कटनी। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रयासों से लगातार रक्तदान के प्रति आम जनों मे जागरूकता लाने का प्रयास जारी है। जरूरत के समय जब अपने ही साथ छोड़ देते हैं, तब समिति के प्रयासों से कोई ना कोई युवा किसी का जीवन बचाने रक्तदान करने आगे आ जाता है।
इन्हीं प्रयासों के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। समिति के प्रयासों से अनेक जागरूक युवाओं ने रक्तदानकिया। एक स्वस्थ व्यक्ति किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर उसके जीवन की रक्षा कर सकता है।यह पुनीत कार्य आप भी कर सकते हैं और संस्था इसी उद्देश्य को लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के भरपूर प्रयासों में लगी है।श्रीमति मंजू शर्मा, श्रीमति रोशनी जयसवाल ने बताया कि रक्तदान के प्रति लोगों में जन जागृति लाने सोसाइटी लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में समिति के प्रयासों से रक्तदाताओं शाहरुख हुसैन, संदीप कुशवाहा, मृदुल गुप्ता, रूपक कोहली, अमर यादव, अभिषेक बजाज, अंशुल चोदाहा, शिवांक कसतौर ने जिला अस्पताल ब्लड बैंक में जरूरतमंदों का जीवन बचाने रक्तदान किया।