मेले से बाइक चुराने के बाद आराम से तफरी कर रहा था चोर, वाहन चेकिंग के दौरान बिलहरी पुलिस ने दबोचा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चोरी के मामलों का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे अनिल यादव व चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोका गया। गाड़ी में आगे पीछे नंबर प्लेट न होने से गाड़ी चालक से नंबर प्लेट व गाड़ी के कागजात के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई। बिना नंबर की बाइक चलते हुए पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि यह मोटरसाइकिल दिसंबर माह में खरखरी मेले से उसने चोरी की थी। चेचिस नंबर के जरिए सर्च करने पर गाड़ी खरखरी मेले से चोरी गई मोटरसाइकिल पाई गई। आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सौरभ अर्खेल पिता दारा अर्खेल उम्र 20 वर्ष निवासी गौरैया बाबा मंदिर के पास झिंझरी चौकी बिलहरी थाना माधव नगर से जब्त की गई। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी एनकेजे अनिल यादव, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर राव, प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, संतोष प्रजापति, आरक्षक लव कुमार उपाध्याय, आरक्षक संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही।








