माता-पिता ने डांटा तो घर छोड़कर लापता हो गई थी बालिका, अपहृत बालिका को स्लिमनाबाद पुलिस ने किया दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया घर

Oplus_131072

माता-पिता ने डांटा तो घर छोड़कर लापता हो गई थी बालिका, अपहृत बालिका को स्लिमनाबाद पुलिस ने किया दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया घर

Oplus_131072

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद थाने में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अपहृत बालिका को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि बालिका के अपहरण की रिपोर्ट थाना स्लीमनाबाद में दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने अपहृत बालिका की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की मदद से अपहृत बालिका को विजराघवगढ़ पुरैनी से दस्तयाब किया। पूछताछ में पता चला कि बालिका माता-पिता के डांटने से घर से बिना बताए चली गई थी। बालिका के मिलने पर परिजनों ने थाना स्लीमनाबाद पुलिस के कार्य की सराहना की है और उनका आभार व्यक्त किया है। इस मामले में थाना स्लीमनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, उनि. काशीराम झारिया, सउनि. केशव दुबे, आर. अभिषेक सिंह, महिला आर. नेहा भट्ट और अन्य स्टाफ की टीम ने कड़ी मेहनत कर बालिका को दस्तयाब किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post