उप मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, किया पुतला दहन, बोले सैनिक भारत माता के चरणों में नतमस्तक है, मोदी के नहीं

Oplus_131072

कटनी। गत शाम जबलपुर में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की “आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। ऐसे देशद्रोही बयान आते ही कांग्रेस भारत की सेना के पक्ष में मैदान पर उतर आई और  कटनी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदेश के वित्त मंत्री के खिलाफ कचहरी चौराहे में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जगदीश देवड़ा इस्तीफा दो, विजय शाह इस्तीफा दो के नारे लग रहे थे। सेना के खिलाफ बोलने वाले मंत्रियों का पोस्टर जलाया गया।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला शहर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जार्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बाहरानी, श्रीमती शशि यादव, श्रीमती कल्पना पाठक, महामंत्री अजय जैसवानी, विवेक बिरहा, अंकित चतुर्वेदी, विकल्प पुरुषवाणी, एजाज अहमद, एडवर्ड प्रिंस गगन तिवारी, मंगल सिंह, बृजेश मोर उदय सिंह, दिलदार खान, सत्यम यादव, अर्जुन सिंह, अशोक बहलानी, मुन्नालाल कुशवाहा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *