बाणगंगा हादसे के बाद अलर्ट, 13 से 31 मई तक चलेगा यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, गत दिवस 30 बसों की हुई जांच

Oplus_131072

कटनी। विगत 12 मई को भोपाल के बाणगंगा चौराहे में स्कूल बस द्वारा अनियंत्रित होकर रेड सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों को टक्कर मारने की दुखद घटना सामने आई थी। उक्त सड़क दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए स्कूल बसों की जांच करने के निर्देश जारी किए। प्रदेश सरकार एवं मुख्यालय के निर्देशों के तहत ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा यात्री बसों एवं स्कूली बसों की चेकिंग हेतु 13 मई से 31 मई तक विशेष अभियान संचालित कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा पन्ना नाका में वाहन चैकिंग लगाई जाकर 30 यात्री बसों की सघन चैंकिंग की गई। चैकिंग में मुख्य रूप से बस के आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइवर, कंडक्टर का लाइसेंस, प्रेशर हॉर्न, अग्निशमन, फास्ट एड बॉक्स आदि की सघन चेकिंग की गई। 22 बसे नियमों का उल्लंघन कर परिवहन करती पाई गई। जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20600 का समन शुल्क वसूल किया गया। यातयात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने कहा की मुख्यालय के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *