श्रमिक कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने आज से वार्डवार शिविर आयोजित, निगमायुक्त श्री दुबे ने वार्ड दरोगाओं को सौंपे दायित्व

Oplus_131072

कटनी। नगरनिगम सीमांतर्गत 45 वार्डो में निवासरत श्रमिक कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान करनें के उद्देश्य से महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देशन में मंगल 13 मई से  वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर 30 मई तक वार्डवार आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में आयुक्त नीलेश दुबे द्वारा एक आदेश जारी करते हुए वार्डवार शिविरों का आयोजन करने हेतु संबंधित वार्ड दरोगाओं को अपनें – अपने वार्ड में निवासरत श्रमिक कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जानें हेतु निर्देशित किया गया है।

13 मई को इन 5 वार्डो में  आयोजित होंगे शिविर

आयुक्त नीलेश दुबे द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर के प्रथम  दिवस 13 मई को बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 1 स्थित पन्ना मोड आंगनबड़ी गली नंबर -2, बिरसा मुंडा वार्ड क्रमांक 2 स्थित चक्की घाट वार्ड पार्षद के घर के पास शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार  लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 3 में  शासकीय स्कूल पहरूवा व इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 में प्रजापति मोहल्ला धर्मशाला, ऑडिटोरियम बस स्टैंड के साथ ही राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक 5 हेतु बीकानेर के सामने शिविर  का आयोजन किया जायेगा। इसी तरही आगामी तिथियों में वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाकर श्रमिक कार्डधारियों के आयुष्मान कार्ड बनानें का कार्य किया जाएगा। श्रमिक कार्डधारियों की सुविधा को देखते हुए यह कार्य 14 मई को भी इन्हीं वार्डों में किया जाएगा।

इन दरोगाओं की लगी ड्यूटी

निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा उक्त पांच वार्डो में आयोजित होने वाले शिविरों में जिन वार्ड दरोगाओं की ड्यूटी लगाई है उनमें सुरेश साहू, भरत, श्री जयहिंद, मनमोहन चमकेल, संदीप का नाम शामिल है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *