बियर से भरा ट्रक स्लीमनाबाद के छपरा में अनियंत्रित होकर पलटा, मवेशी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, हादसे के बाद बियर उठाने मची राहगीरों में होड़

Oplus_131072

कटनी। बियर की बोतलें लेकर भोपाल से हजारीबाग की ओर जा रहा एक ट्रक रविवार दोपहर मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही ट्रक में लोड बियर की बोतले सड़क पर जहां-तहां बिखर गई। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में बोर बियर की बोतल उठाने की होने लग गई देखते ही देखते वहां पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

घटना के संबंध स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया की रविवार दोपहर लगभग 3 बजे भोपाल से हजारीबाग बियर की बोतलें लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक डब्लूबी 33ई 9381  स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा के समीप सड़क पर अचानक एक मवेशी के आ जाने के कारण मवेशी को बचाते हुए अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया और ट्रक में भारी बियर की बोतले सड़क पर बिखर गई। घटना में ट्रक में लोड अत्यधिक बियर की बोतले फुटकर सड़क पर काफी दूर तक बिखर गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जमा भीड़ को हटाते हुए आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया। एक अंदाजा के मुताबिक ट्रक में लगभग एक करोड रुपए कीमत की बियर की बोतले रखी थी जो की पूरी तरह खराब हो गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *