स्लीपर सेल और एजेंसियों पर रखें सतत निगाह, सुरक्षा और शांति बनाए रखने उठाएं सख्त कदम, महत्वपूर्ण बैठक में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Oplus_131072

स्लीपर सेल और एजेंसियों पर रखें सतत निगाह,  सुरक्षा और शांति बनाए रखने उठाएं सख्त कदम, महत्वपूर्ण बैठक में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

कटनी। जिले में पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण आपात बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी ने भाग लिया। इस दौरान वर्तमान परिदृश्य में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए तैयारी पर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल कार्यवाही करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता और तैयारी बहुत महत्वपूर्ण है।

यह दिए निर्देश

अधिकारियों को निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन नेकहा कि संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। आकस्मिक वैकल्पिक रास्तों का रोड मैप तैयार किया जाए। स्लीपर सेल और एजेंसियों पर सतत निगाह रखी जाए। वनरेबल एरिया और उनसे संबंधित व्यक्तियों का डाटा तैयार किया जाए। होटल ढाबों और सार्वजनिक ठहरने के स्थानों की लगातार चेकिंग की जाए। थाना स्तर पर गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों से संपर्क रखा जाएगा और 100 सिविल वॉलिंटियर्स तैयार किए जाएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और नागरिकों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟राहगीरी डे🌟 फिटनेस, स्वच्छता और जनभागीदारी का उत्सव कल, दुबे कॉलोनी मोड़ में 3 मई को प्रात: 7 बजे से राहगीरी डे का भव्य आयोजन, निगम प्रशासन ने की नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील