हर परिस्थिति से निपटने के लिए रहे तैयार, स्लीमनाबाद थाने में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक, स्थानीय नागरिकों के साथ थाना प्रभारी ने की चर्चा

कटनी। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाने में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने नागरिकों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने। आवश्यक दस्तावेज, खाने-पीने की सामग्री, दवाइयां और मोबाइल चार्जर साथ में रखने। सोशल मीडिया पर गलत सूचना और अफवाहें न डालने। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सतर्क रहने। संदिग्ध स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। बैठक में नागरिक सुरक्षा सदस्य के रूप में भर्ती होने के लिए प्रार्थना पत्र भराए गए। इससे नागरिक आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने नागरिकों से अपील की कि वे आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाएं और शासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और सहायता करना है।








