बिलहरी चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, 3 साल से लापता युवती को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बिलहरी चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, 3 साल से लापता युवती को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Oplus_131072

कटनी। जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के नेतृत्व में बिलहरी चौकी पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 साल से लापता युवती को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। लापता युवती उम्र 22 साल निवासी चौकी बिलहरी थाना कुठला थी, जो जून 2022 से लापता थी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत कर युवती को ढूंढ निकाला। थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के निर्देशन में पुलिस चौकी बिलहरी की टीम ने युवती को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई 2025 को युवती को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशियां लौट आईं। इस दस्तयाबी में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता और डॉयल हंड्रेड पायलट रमाकांत ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने कहा कि उनकी टीम ने कड़ी मेहनत कर युवती को ढूंढ निकाला है और परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि लापता व्यक्तियों को जल्द से जल्द ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा जाए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post