अवैध शराब की खेप लिए खड़ा था आरोपी, भारी मात्रा में शराब सहित रंगनाथ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अवैध शराब की खेप लिए खड़ा था आरोपी, भारी मात्रा में शराब सहित रंगनाथ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर एवं स्टाफ द्वारा लगातार क्षेत्र में इलाका भ्रमण एंव पैदल भ्रमण कर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एंव अपराधियो के विरूध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के लिए करवाई की जा रही है। जिसके तारतम्य में गत 09 मई 2025 को ईलाका भ्रमण के दौरान कंचन खदान बरगद के पेड के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री के लिये खडा हुए पकड़ा गया। टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पड़का गया उसके पास मिले कार्टून की तलाश लेने पर उसमें प्लेन शराब कुल 90 लीटर मिली। नाम पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक तिवारी पिता उमाकांत तिवारी उम्र 24 साल निवासी गल्ला मंडी विजय पेट्रोल पंप के पीछे थाना कुठला का बताया। हिरासत में लेकर आरोपी के विरूध्द मामला पंजीबध्द कर उसे जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव, सउनि विनोद चौधरी, सउनि बहादुर सिंह, प्रआर अर्जुन तिवारी, प्र.आर. सतीश तिवारी, आरक्षक अमित सिंह, अंकित पटेल, नवल किशोर, शुभम सिंह एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की यह कार्यवाही भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post