उमरियापान पुलिस को विशेष अभियान में फिर मिली सफलता, अपहृत बालिकाओ को किया दस्तयाब

Oplus_131072

कटनी।  पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उमरिया पान पुलिस को गुमशुदा लोगों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचने में फिर सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में उमरियापान पुलिस ने एक अपहृत बालिका को दस्तायाब किया। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने थाना उमरियापान पुलिस के कार्य की सराहना की है।

कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप.नि. दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. अजय सिंह, कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, आर. योगेश पटेल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *