माधव नगर पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग में लगाई पहरेदारी, आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों की हुई जांच, सड़क पर कड़ा पहरा देख मचा हड़कंप

Oplus_131072

कटनी। माधवनगर पुलिस ने अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आवारा तत्वों की घरपकड़ करने के उद्देश्य से बीती देर रात झिंझरी चौकी क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की। पुलिस के द्वारा रात के समय सड़क पर विशेष चौकसी बरतते हुए वहां से गुजर रहे प्रत्येक वाहनों की जांच की गई।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में माधव नगर पुलिस ने शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर झिंझरी चौकी क्षेत्र में अस्थाई चेक पोस्ट बनाते हुए दो पहिया चार पहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान पीरबाबा बाईपास से पड़ुआ तक हाइवे रोड पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य हाइवे मे हो रही दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं संदिग्ध वाहनों की निगरानी करना था। पुलिस टीम ने सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े ट्रकों को हटवाया और चालकों को सड़क किनारे सही तरीके से पार्किंग करने की हिदायत दी।इस दौरान पुलिस ने 60 से अधिक वाहनों की जांच की, तथा असुरक्षित तथा खतरनाक ढंग से खड़े 25 वाहनों के चालान काटे गए और 11700 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस के द्वारा ट्रक चालकों  से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करें। साथ ही अव्यवस्थित पार्किंग से बचने और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखने का आग्रह किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *