9 साल से हरछठ की तलाश कर रही थी, न्यायालय ने जारी किया था स्थाई वारंट, सलैया चौकी पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। पिछले 9 साल से पुलिस को चकमा देखकर फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को सलैया चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए सलैया चौकी प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्र के फरार वारंटियों किधर पकड़ करने के लिए निर्देश दिए गए थे। एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, मुख्यालय एसडीओपी उमराव सिंह एवं रीठी थाना प्रभारी राखी पांडे के मार्गदर्शन में सलैया चौकी पुलिस क्षेत्र के फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज 3 मई 25 को वर्ष 2016 से फरार स्थाई वारंटी हरछठ उर्फ हरछटीया वंशकार पिता चंदू वंशकार उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम सलैया चौकी सलैया को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंटी को चौकी प्रभारी सलैया विनोद पांडे, सैनिक रमेश पटेल के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *