बस स्टेण्ड चौकी पुलिस ने 3 लापता लोगों को तलाश कर परिवार से मिलवाया, किसी की पत्नी, किसी का बेटा तो किसी के पति को तलाश कर पहुंचाया घर

बस स्टेण्ड चौकी पुलिस ने 3 लापता लोगों को तलाश कर परिवार से मिलवाया, किसी की पत्नी, किसी का बेटा तो किसी के पति को तलाश कर पहुंचाया घर

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा गुमइंसानो के प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुमशुदा व्यक्तियो की दस्तयावी अधिक से अधिक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली अजय सिंह के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप.निरी. योगेश मिश्रा द्वारा गुमइंसान को दस्तयाब कर परिजनो के सुपूर्द करने में सक्रियता बरती जा रही है।

इसी कड़ी में विजेट 02 फरवरी 25 को प्रार्थी श्यामबाई पति स्व0 गणेश प्रसाद अहिरवार उम्र 50 साल निवासी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02 फरवरी की शाम करीबन 09 बजे उसका बेटा मणि अहिरवार पिता स्व0 गनेश प्रसाद अहिरवार घर से विना बताये कहीं चला गया था जो वापस नहीं लौटा। रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच में लिया गया।

इसी तरह 7 फरवरी 25 को छोटेलाल पिता पंचमलाल बर्मन उम्र 32 साल निवासी ग्राम जमौडी थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 फरवरी को शाम करीबन 4 बजे उसकी पत्नी घर से विना बताये कहीं चला गयी जो वापस नहीं आयी। एक अन्य मामले में 7 फरवरी 25 को वन्दना पति संदीप रजक उम्र 28 साल निवासी खरखरी नं0 1 थाना कोतवाली जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 फरवरी की शाम करीबन 3 बजे उसका पति संदीप घर से विना बताये कहीं चला गया जो वापस नहीं आया। थाना कोतवाली कटनी से गुमइंसान की दस्तयाबी हेतु टीम का गठन करते हुए गुमइंसान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। गुमइंसान के संबंध में लगातार जानकारी एकत्रित कर सभी गुमइंसानों को दस्तयाब कर सकुशल परिवार जनों के सुपुर्द किया गया। गुमइंसान ने अपने साथ कोई घटना घटित होना नहीं बताया गया है।

पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी अजय सिंह, उप.निरी. योगेश मिश्रा, सउनि दीपेन्द्र शर्मा, सउनि बाल गोविन्द प्रजापति, प्र.आर.।मनोज पटेल, प्र.आर.।नीरज पाण्डेय आर0 क्रमांक अनमोल सिंह की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post