आंधी में गिरा एमएसडब्ल्यू का शेड, एक महिला एवं 10 वर्षीय बालक की मौत

Oplus_131072

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमीरगंज के पास स्थित एमएसडब्ल्यू के कचरा प्लांट में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज आंधी तूफान चलने के बाद यहां एक बड़ा शेड भरभराकर गिर गया। शेड की चपेट में आकर एक 35 वर्षीय महिला गीता बाई वंशकार और उसके साथ 10 वर्षीय बालक इबराज वंशकार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस में भी इस ओर ध्यान देते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *