आतंकी हमले के बाद सादगी से मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, 28, 29 अप्रैल के कार्यक्रम स्थगित

Oplus_131072

कटनी। देश की वर्तमान परिस्थितियों और देश में जिन परिवार पर यह आपदा आयीं हैं उन शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों की सहमति से चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार ने इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्यता से ना मनाकर सादगी से मनाने का संकल्प लिया है। देश में शोक का माहौल है और वर्तमान हालात ऐसे नहीं है कि हम खुशियाँ मनाये। चाणक्य ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष रमाकांत पप्पू दीक्षित ने बताया कि जन्मोत्सव से पूर्व 28 और 29 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

तीस अप्रैल दिन बुधवार को भगवान परशुराम जी का पूजन, अभिषेक, प्रसाद वितरण ही होगा। पूर्व के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। चाणक्य ब्राह्मण महासभा ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना में दिवंगत हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने कैंडल जलाया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *