घरवालों से रूठ कर मुंबई चला गया था 15 वर्षीय बालक, बिलहरी पुलिस ने 72 घंटे में बालक को किया सुरक्षित दस्तयाब, परिजन के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Oplus_131072

कटनी। बिलहरी पुलिस ने एक 15 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालक को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत चौकी  प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में हासिल हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत 17 अप्रैल 24 की दोपहर 2 बजे नाबालिक अपहृत बालक उम्र 15 साल निवासी बिलहरी का घर से बिना बताये कही चला गया था। तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो पिता ने चौकी बिलहरी पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बिलहरी पुलिस द्वारा अपराध कायम करने के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गुमशुदा से जुड़े उसके सभी मित्रों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। जिससे ये ज्ञात हुआ कि नाबालिग घर वालो से नाराज होकर काम करने मुंबई चला गया है। जिसे पुलिस द्वारा प्रयास कर 20 अप्रैल 25 को सकुशल दस्तयाब किया गया। बालक को सुरक्षित पाकर उसके परिजनो के चेहरे पर राहत और खुशी की मुस्कान लौट आई। बालक  के माता-पिता ने पुलिस के प्रयासो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राम सिंह, प्रआर. भारत विश्वकर्मा, आर.विकास, संदीप, सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *