न्यू कटनी मंडल में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, खिरहनी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता हुए शामिल

न्यू कटनी मंडल में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, खिरहनी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता हुए शामिल

Oplus_131072

कटनी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा न्यू कटनी मंडल द्वारा मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। खिरहनी में आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो नेताओं ने कहा कि इस देश की सबसे भ्रष्ट,  कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाले सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के द्वारा हेरॉल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामलें में भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार रहते हुए किया गया। उस भ्रष्टाचार की जब पोल खुली और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का चेहरा जनता के सामने उजागर होने वाला है उस न्याय की जांच में बाधा उत्पन्न करने का कार्य भी कांग्रेस के द्वारा इस किया जा रहा है जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा न्यू कटनी मंडल द्वारा पुतला दहन किया गया।

मंडल के अध्यक्ष आशू पटवा, महामंत्री अभिषेक विश्वकर्मा के नेतृत्व में विरोध स्वरूप राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के पुतला दहन में बड़ी तादात में भाजपा नेतागण शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, महामंत्री सुनील उपाध्याय, रवि खरे, अंकिता तिवारी, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव, अजय माली, रेशु  टुडहा, दीपक तिवारी, मनीष दुबे, राजू जायसवाल, प्रदीप उपाध्याय , अभिषेक शर्मा, संकल्प अग्रवाल, मोनू गुप्ता, आकाश तिवारी, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, उपाध्यक्ष सचिन निषाद शुभम शर्मा, हिमांशु गायकवाड़, अनीश तिवारी, योगेश चौरसिया, गौरव रैकवार, अश्विव सेन, सत्यम गौतम, सत्यम सैनी, जतिन निषाद, विनीत पटेल, अम्बर ठाकुर, मुकेश निगम एवं अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

भोपाल में मछुवारा प्रकोष्ठ का शक्ति प्रदर्शन, कटनी के श्याम निषाद का बढ़ा राजनैतिक कद, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवास पर किया सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले- समाज और पार्टी के बीच मजबूत सेतु बनेंगे श्याम