सड़क किनारे रोते 8 वर्षीय मासूम की समझी पीड़ा, उमरियापान पुलिस ने दिखाई तत्परता, 3 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल परिवार के किया हवाले

Oplus_131072

कटनी। उमरियापान थाने में जैसे ही एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी की एक 8 साल का बच्चा पौड़ी खेरवा गांव के पास सड़क किनारे बैठकर रो रहा है। बच्चा कुछ बात नहीं पा रहा सिर्फ रोता जा रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपनी टीम को साथ लेकर उस जगह पहुंच गए जहां बच्चा परेशान हालत में रोता हुआ बैठा था। पुलिस की उलझन उस समय बढ़ गई जब बच्चा अपने परिवार और गांव के बारे में कुछ बात नहीं पा रहा था। काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिस ने आखिरकार बच्चे के परिवार का पता लगाया और उसके दादा को थाने बुलाकर बच्चे को सकुशल उसके दादा के सुपुर्द कर दिया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा एफआरबी में फोन के माध्यम से सूचना दी गई की लगभग 8 साल का एक बच्चा पौड़ी खेरवा गांव के पास सड़क किनारे बैठा हुआ है और वह काफी देर से रो रहा है, बच्चे को कोई पहचानता नहीं। सूचना मिलते ही उमरियापान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और बच्चे को अपने साथ थाने लेकर आई। पूछताछ में बच्चा कुछ बात नहीं पा रहा था काफी मशक्कत के बाद उसके माता-पिता के बारे में पता लगाया गया। जानकारी लगी कि बच्चे के माता-पिता महुआ बीनने जिन्ना पिपरिया रोजन गए हुए हैं। बच्चे के दादा भोला ठाकुर निवासी कुदवारी मोहल्ला थाना उमरिया पान को थाने बुलाया गया और कागजी कार्यवाही करने के उपरांत बच्चे को उसके दादा के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पोते को सुरक्षित पाकर उसके दादा ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *