बरही विजयराघवगढ़, बडवारा तहसीलों के क्षेत्रधिकार में किया जाए परिवर्तन, चीफ कमिश्नर सीजीएसटी भोपाल से मिलकर टैक्स बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने रखी मांग

Oplus_131072

कटनी। कटनी जिले के अंतर्गत आने वाली तहसीलें बरही, विजयराघवगढ़, बडवारा का राज्य वस्तु एवं सेवा कर का क्षेत्राधिकार वाणिज्यिक कार्यालय (एसजीएसटी) कटनी जिला कटनी के अंतर्गत आता है एवं उपरोक्त तहसीलों की समस्त वस्तु एवं सेवा कर की कार्यवाहियां भी कटनी कार्यालय से ही संचालित होती है किंतु केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर की समस्त कार्यवाहियां सतना जिला स्तिथ कर्यालय से संचालित हो रही हैं। उक्त समस्या का उल्लेख करते हुए कटनी टैक्स बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय गुप्ता, विनय मिश्रा, सचिन पुरोहित ने भोपाल में चीफ कमिश्नर सीजीएसटी सीपी गोयल से मुलाकात की।

मुलाकात दौरान मांग पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा की उक्त समस्त तहसीलों की दूरियां सतना से लगभग 100-125 कि०मी० है, जबकि उक्त तहसील कटनी जिले के अंतर्गत आती है एवं कटनी केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय से उक्त तहसीलों की दूरियां मात्र 10 से 20 कि०मी० है। उपरोक्त तहसीलों के व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं चार्टड एकाउंटेंटों को केन्द्रिय वस्तु एवं सेवा कर के कार्य हेतु सतना जाना पडता है, जबकि उक्त तहसीलों के राज्य वस्तु एवं सेवा कर की कार्यवाही कटनी कार्यालय से होती है। कटनी जिले की तहसीलों का केन्द्र एवं राज्य का क्षेत्राधिकार अलग जिले में होने के कारण कटनी जिले के तहसीलों के व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं को अनावश्यक सतना जाना पडता है। कई बार अधिकारियों की अनुपस्थिति में समय की बर्बादी के साथ कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जबकि एक व्यावसायिक गतिविधि का दो क्षेत्राधिकारियों जो प्रथक प्रथक जिले मे हैं, उसका नियंत्रण एव अनुपालन भारत शासन की नीति “Ease of Doing Busines” व्यापार करने में आसानी या कारोबार करने में सुगमता और दोहरा कष्ट व दंड “Double Jeopardy” के सिद्धांत के विरुद्ध है। समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए टैक्स बार एसोसिएशन कटनी के पदाधिकारियो से सीएसटी के कमिश्नर श्री गोयल ने जल्द ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए अग्रिम कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *