बिना बीमा के स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा था मैजिक चालक, यातायात पुलिस ने किया वाहन जप्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन में आज थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस के द्वारा मिशन चौक स्थित बार्डसले स्कूल के स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्कूली वाहन एवं निजी वाहन जिसमें स्कूली बच्चे आते जाते है उन्हें चैक किया गया। वाहन चैक करने पर मैजिक वाहन क्रमांक MP-20-T-7697 के दस्तावेज पेश करने हेतु चालक से बोला गया जिस पर चालक ने मौके पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किए, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना यातायात भेजा गया था। वाहन मालिक द्वारा थाना उपस्थित होकर वाहन के वैध दस्तावेज पेश किए गए। दस्तावेज में वाहन का बीमा वैध न होने पर वाहन मालिक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर 3000 रुपए का चालान काटा गया। वाहन मालिक को वाहन के वैध दस्तावेज पूर्ण करने की समझाइश देखकर वाहन छोड़ा गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *