मायके जाने से पत्नी को मना किया तो हो गया विवाद, आवेश में आकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, झाड़ियों में छिपा बैठा मिला हत्यारा पति

Oplus_131072

मायके जाने से पत्नी को मना किया तो हो गया विवाद, आवेश में आकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, झाड़ियों में छिपा बैठा मिला हत्यारा पति

Oplus_131072

कटनी। मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आवेश में आकर पत्नी के ऊपर संभल से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को बड़वारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा ग्राम धनगवां में हुई हत्या के फरार आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।

यह थी घटना

मृतिका झिन्ना बाई के पुत्र अनुज सिंह पिता गोविंद सिंह गोड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धनगवां खड़खड़ा मोहल्ला थाना बडवारा जिला कटनी (म०प्र०) ने रिपोर्ट किया कि 30 मार्च 2025 को मै अपने मामा नरेश सिंह के यहां ग्राम झिरीं मे था। सुबह करीब 9 बजे मुझे मेरे पडोस मे रहने वाला प्रशन्नू यादव अपने मोबाइल फोन  से मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे पिता ने मां को लोहे की रोड से मारा है। तुम्हारी मां सीरियस है, जल्दी से आ जाओ। तब मै अपने मामा के लडके रमन सिंह के साथ मोटर साईकिल से झिरीं से अपने घर ग्राम धनगवां आकर देखा तो मेरी मां घर के सामने रोड किनारे मृत हालत मे पडी थी। जिनके सिर से खून बहकर नीचे पडा था। मेरी मां के सिर मे और चेहरे मे गंभीर चोटे लगी थी। मेरे पिता गोविंद सिंह ने हत्या करने के उद्देश्य से मेरी मां को लोहे की राड से मारकर हत्या कर दिया है। रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में धारा-103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हत्या के फरार आरोपी पति की पता तलाश हेतु थाना स्तर पर तीन टीमों का गठन किया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से टीम द्वारा अविलंब तत्तरता से कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी गोविंद सिंह गोंड़ की तलास हेतु ग्राम कोको डबरा, मोहनपानी, कारीबराह, पनसोखर, परसेल, अमराडांढ़ के जंगलो में लगातार प्रयास किया गया। आरोपी गोविंद सिंह पिता धूप सिंह गौड़ उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम धनगवां खड़खड़ा मोहल्ला की तलाश के दौरान पता चला कि आरोपी ग्राम भलवारा हार में कहीं छिपा बैठा है। बताए हुए स्थान पर टीम द्वारा पहुंचने पर देखा तो आरोपी झाड़ियों के बीच बैठा मिला, जिसको घेराबंदी कर स्टाफ की मदद से पकड़ा गया। आरोपी  ने पूछताछ में बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे में मेरी पत्नी झन्ना बाई अपने मायके जाने की जिद करने लगी। जिसको मैंने जाने से मना किया था तो वह मना करने की बात को लेकर मुझसे लड़ाई करने लगी थी। तब मैंने गुस्से में आकर अपनी पत्नी झन्ना बाई को उसके सिर में एवं चेहरे में सब्बल से मारकर हत्या कर दिया था।

कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, उनि प्रदीप जाटव, उनि लेख सिंह परिहार, सउनि विक्रम् सिंह, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, प्र.आर के.के. शुक्ला, प्र.आर. लालजी यादव, आर. गौरीशंकर, आर. शिवप्रकाश तिवारी, आर. दीपक सिंह, आर. रवि कोरी एवं आर. बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खबर का असर🌟 घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और जमाखोरी पर शुरू हुई कार्यवाही, राष्ट्र रक्षक न्यूज़ की खबर के बाद हरकत में आया विभाग, कलेक्टर के निर्देश पर हुई छापामारी, 22 घरेलू सिलेंडर जब्त