दीवाल खोदकर आलमारी से रुपए चुराने वाले चोर को बा कल पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अन्य फरार

Oplus_131072

कटनी। बाकल थाना अन्तर्गत घरो में नकबजनी कर चोरी करने वाले चोरो को बाकल पुलिस ने चोरी गए समान सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए वाकल थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने बताया कि थाना बाकल अन्तर्गत ग्राम पटोरी खुर्द में अज्ञात चोरो द्वारा कमरे में पीछे तरफ से दीवाल खोदकर आलमारी का ताला तोडकर कुल नगदी 46500/-रूपये चोरी करके ले गए थे। रूपए चोरी करके ले जाने की रिपोर्ट  दर्ज कर पुलिस अधीक्षक कटनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद  के दिशा निर्देशन मे चोरो के विरूद्ध टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। प्रकरण मे संदेही आरोपी कददू उर्फ राहुल मांझी पिता वंशीलाल मांझी उम्र 23 साल निवासी घुघरा चौकी बिलहरी थाना कुठला से पूछताछ पर ग्राम पटोरी खुर्ग से कुल कीमती 46500/- रूपए की चोरी करना बताया। उक्त आरोपी से  कुल 5000/- रूपये नकदी बरामद की गई एवं उक्त आरोपी ने पूछताछ में दो साथियो के नकबजनी करने मे शामिल होना एवं वर्तमान मे फरार होना बताया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियो की धर-पकड़ जारी है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, सउनि बीएम चौधरी, प्रआर. अवधेश मिश्रा, आर. राजभान पटेल,  आर. इन्द्रभान मर्सकोले , की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *