ढाबे से खाना पार्सल करा कर लौट रहे भाई बहन की कार को रेत लोड हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर, भिड़ंत में भाई की मौत, बहन गंभीर, नहीं थम रहा सुर्खी मोड़ में हादसों का सिलसिला

????बड़ी घटना????

ढाबे से खाना पार्सल करा कर लौट रहे भाई बहन की कार को रेत लोड हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर, भिड़ंत में भाई की मौत, बहन गंभीर, नहीं थम रहा सुर्खी मोड़ में हादसों का सिलसिला

Oplus_131072

कटनी। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लैक स्पोर्ट सुर्खी मोड़ में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा घटित हो गया। गत मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात एक कार और हाईवा की आमने-सामने जोरदार  भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक युवक के पेट में स्टेरिंग घुस गई थी, जबकि युवक  की बहन का हाथ फैक्चर हो गया। मृतक युवक कार के अंदर कुछ इस तरह फस गया था कि क्रेन से काट कर युवक का शव कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरागंज निवासी अंकुर पिता अजय जयसवाल 36 साल अपनी बहन तवसी पिता अजय जैसवाल 25 के साथ मझगवां क्षेत्र स्थित ढाबे से खाना पार्सल करवाकर कार से वापस अपने घर लौट लौट रहा थे। देर रात लगभग 1 बजे इसी सुर्खी डेम मोड़ के पास सामने से आ रहे रेत से भरे हाइवा से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन घायल हो गई। घायल युवती को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नहीं थम रहे हादसे

ब्लैके स्पॉट सुर्खी डैम के पास आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी भी स्थापित की गई है। चौकी स्थापित किए जाने के बावजूद न तो हादसों पर अंकुश लगा और न अव्यवस्था में सुधार आ सका। ऐसा प्रतीत होता है जैसे हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्थापित की गई सुरक्षा चौकी इस दिशा में कार्य ही नहीं कर रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post