ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिला व राज्य स्तर पर चयनित छात्रों का हुआ सम्मान, कलेक्टर व सीईओ की मौजूदगी में हुआ आयोजन

Oplus_131072

कटनी। जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिला व राज्य स्तर पर चयनित छात्रों का सम्मान समारोह कटनी कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी शिशिर गेमावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे जिले स्तर पर चयनित 32 छात्रों एवं राज्य स्तर के लिए चयनित 7 छात्रों को ट्रैक सूट, पानी की बॉटल, कम्पास बॉक्स मोमेंटो व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही संबंधित छात्रों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के.के.डेहरिया, एपीसी सुबरण सिंह राजपूत, राम भूषण अग्निहोत्री, मती प्रीति सिंह, श्रीमती प्रतिभा गर्ग, विकासखंड कटनी बीआरसी मनोज गौतम, विकासखण्ड बहोरीबंद  बीआरसी प्रशांत मिश्रा, विजयराघवगढ़ बीआरसी चेतराम मरकाम व ढीमरखेड़ा बीआरसी प्रेम कुमार कोरी, राकेश दुबे बीएसी कटनी, शैलजा तिवारी निपुण प्रोफेशनल कटनी, राकेश विश्वकर्मा, सारिका गुप्ता, निधि चतुर्वेदी, मो.फैज, रोहित गर्ग, राकेश झारिया, कमालुदीन खान (कमाल) व जिले की विविध शालाओं से पधारे शिक्षक व पालक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री यादव ने सभी छात्रों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन कर अधिक से अधिक छात्रों को आगामी वर्षो में शामिल करने के लिये आह्वान किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *