रसोईया प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी रत्ना ठाकुर, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिला अध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 23 मार्च 2025 को उमरिया जिले में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की प्रांतीय साधारण सभा एवं महासमिति की बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमें कटनी जिले से जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके, उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम अन्य पदाधिकारी धर्मेंद्र राज, अजीमुद्दीन शाह, महेश अहिरवार, हरीश बेन, सदस्य रत्ना ठाकुर, ललिता, रीना आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती रत्ना ठाकुर को जिला कार्यकारिणी व विपिन पीपरे संभागीय अध्यक्ष की सहमति से एवं अजय दुबे प्रांतीय महामंत्री, अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष की अनुशंसा पर रसोईया प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। संघ के समस्त सदस्य रसोईया बहनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि संघ ने नारी शक्ति एकता को बनाए रखने सम्मान करते हुए संघ को मजबूत बनाने में सहायक कदम उठाया है।